
नवी मुंबई में पुलिस को बिल्डर की खून से लथपथ लाश उसकी कार के अंदर मिली थी।
नवी मुंबई में बुधवार को दिनदहाड़े एक बिल्डर की हत्या कर दी गई। मृतक की पहचान सावजीभाई पटेल के रूप में हुई है, जिसे अज्ञात हमलावर ने बीच सड़क पर गोली मार दी थी।
पटेल को उस समय गोली मारी गई जब वह कार के अंदर थे। पुलिस को उसका खून से लथपथ शव ड्राइविंग सीट पर मिला था।
पुलिस सूत्रों के मुताबिक जमीन विवाद को लेकर बिल्डर पर हमला किया गया।